फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: तड़पती रही मासूम, ट्रॉमा सेंटर और 100 शैया अस्पताल के चक्कर लगाते रहे परिजन

विज्ञापन
फोटो01ट्रामा सेंटर में बच्ची को गोद में लेकर खड़ा चाचा। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का एक और मामला सामने आया है। एक सप्ताह से उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित तीन वर्षीय बच्ची को भर्ती कराने के लिए उसके परिजन बृहस्पतिवार रात ट्रॉमा सेंटर और 100 शैया अस्पताल के बीच भटकते रहे। परिजन का आरोप है कि कागजी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भी बच्ची को भर्ती नहीं किया गया। ट्रॉमा सेंटर से पर्चा बनवाने के नाम पर उन्हें इधर-उधर भेजा जाता रहा।
विज्ञापन

नई आबादी थाना उत्तर निवासी राहुल की तीन वर्षीय बेटी वंशिका पिछले करीब एक सप्ताह से उल्टी, दस्त और बुखार से पीड़ित है। उसकी दादी पूजा वर्मा ने आरोप लगाया बृहस्पतिवार रात वह वंशिका को लेकर 100 शैया अस्पताल पहुंचीं। वहां स्टाफ ने भर्ती के लिए फाइल तैयार कर अन्य कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली, लेकिन ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने आकर ट्रॉमा सेंटर से पर्चा बनवाकर लाने को कह दिया। आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह निजी पैथोलॉजी में कराई गई जांच रिपोर्ट भी चिकित्सक ने मानने से इनकार कर दिया। जब वे ट्रॉमा सेंटर पहुंचे तो वहां से उन्हें दोबारा 100 शैया अस्पताल भेज दिया गया। बाद में चिकित्सक ने एक पर्ची पर इंजेक्शन लिखकर लगवाने की सलाह दी, लेकिन बच्ची को भर्ती नहीं किया। दादी पूजा वर्मा का आरोप है कि उन्होंने बच्ची की हालत गंभीर बताते हुए कई बार भर्ती करने की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। घटना के बाद जिला अस्पताल की कार्यप्रणाली और मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें