फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ट्रांसफार्मर की केबलों में लगी आग, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
फोटो21 रामलीला चौराहा ​स्थित ट्रांसफार्मर में लगी आग को बुझाता फायर कर्मी। विभाग स्रोत - फोटो : संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को ट्रांसफार्मर की केबलों में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही मां कैला देवी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालु घबरा गए और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

थाना उत्तर क्षेत्र के कोटला रोड स्थित रामलीला चौराहा के पास लहरी कंपाउंड के निकट बृहस्पतिवार को एक ट्रांसफार्मर की केबल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते केबिलों से धुआं और लपटें उठने लगीं। इसी दौरान मां कैला देवी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं में भी अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम दमकल गाड़ी के साथ मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। वहीं सूचना पर पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रित किया। समय रहते आग बुझा लेने से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें