फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ठाकुर जी महाराज मंदिर को पर्यटन मानचित्र में मिलेगी नई पहचान

विज्ञापन
शिकोहाबादफोटो-02-ठाकुर जी महाराज मंदिर के विकास कार्यों का शिलान्यास करते पर्यटन एवं संस्कृति
विज्ञापन
शिकोहाबाद। रामनगर को प्रदेश के पर्यटन मानचित्र पर अलग पहचान दिलाने के लिए प्राचीन ठाकुर जी महाराज मंदिर में 1.96 करोड़ रुपयों के विकास कार्य का पर्यटन और संस्कृति मंत्री ने शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस प्राचीन मंदिर में आने वाले भक्तजनों के लिए मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने शिलान्यास कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश सरकार लगातार धार्मिक स्थलों को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र हैं और इन धरोहरों को संरक्षित कर आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना हमारी सरकारी की प्राथमिकता है। इस मंदिर में प्रांगण का सौंदर्यीकरण, श्रद्धालुओं के बैठने व ठहरने के लिए मल्टीलेवल हॉल, पीने के पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं एवं प्रकाश व्यवस्था समेत अनेक कार्य किए जाएंगे। ठाकुर जी महाराज मंदिर का विकास न केवल श्रद्धालुओं को सुविधाएं उपलब्ध कराएगा, बल्कि यह क्षेत्र धार्मिक पर्यटन का आकर्षण भी बनेगा। पर्यटन से जुड़े इन कार्यों से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश मणिकांचन ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजेश प्रताप सिंह यादव, ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत, डॉ. रामकैलाश यादव, महानगर महामंत्री अवधेश पाठक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मिथलेश देवी, प्रधान देव सिंह लोधी, प्रधान शादीपुर नागेंद्र सिंह, मंडलाध्यक्ष मंजेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें