फिरोजाबाद। जिले में सात एवं आठ अगस्त को होने वाली उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक लिखित परीक्षा की तैयारियों की डीएम चंद्र विजय सिंह ने समीक्षा की। उन्होंने परीक्षा केंद्र पर मजिस्ट्रेटों को तैनात किया है। प्रश्नपत्र को परीक्षा केंद्र पर खोले जाने के दौरान की वीडियोग्राफी की जाएगी। नकल विहीन परीक्षा कराने के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
जिले में सात अगस्त को होने वाली परीक्षा में प्रथम पाली में चार एवं द्वितीय पाली में पांच, आठ अगस्त को प्रथम पाली में पांच, द्वितीय पाली में तीन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। 6983 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सात अगस्त को जोनल मजिस्ट्रेट नगर मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम सदर को बनाया है। तहसीलदार सदर, टूंडला व शिकोहाबाद सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहायक श्रमायुक्त, डीएसओ, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी व ईओ शिकोहाबाद पालिका एवं पर्यवेक्षक का काम खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को नामित किया है। आठ अगस्त को जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर एवं शिकोहाबाद को तैनात किया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार सदर, जसराना एवं शिकोहाबाद एवं पर्यवेक्षक खाद्य सुरक्षा अधिकारी रहेंगे।
डीएम ने बेसिक शिक्षाधिकारी को गोपीनाथ इंटर कॉलेज, एमजी इंटर कॉलेज, डीडीओ को इस्लामियां कॉलेज, पीडी जैन इंटर कॉलेज एवं नायब तहसीलदार शिकोहाबाद को एके इंटर कॉलेज शिकोहाबाद में सचल दस्ता का प्रभारी बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र को डबल लॉक में कोषागार में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा जाएगा। परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक एवं दो कक्ष निरीक्षकों की मौजूदगी में खोला जाएगा। इस दौरान की वीडियोग्राफी होगी। परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा कोई मोबाइल फोन नहीं रख सकेगा।
ये ले जाना रहेगा प्रतिबंधित
टीजीटी परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, अन्य आईटी इलेक्ट्रानिक उपकरण संयंत्र,घड़ी, संवाद के अन्य साधन, ब्लूटूथ ले जाना पूरी तरह से बर्जित रहेगा। गेटपर सघन तलाशी होगी।