फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चार महीने में सिर्फ 8 फीसदी लक्ष्य पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बेटियों को बचाने के उद्देश्य से जिले में शुरू किया गया एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान चार महीने बाद भी रफ्तार नहीं पकड़ सका है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े अभियान की सुस्त कार्यप्रणाली की पोल खोल रहे हैं। निर्धारित लक्ष्य का महज आठ प्रतिशत ही पूरा हो पाया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य समिति की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में 28,441 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन अब तक केवल 2,281 बेटियों को ही टीका लगाया जा सका है। यानी 26 हजार से अधिक बेटियां अब भी इस महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच से वंचित हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बेटियों को सुरक्षा देने के लिए खास मुहिम भी चालू की है। वैक्सीन कोल्ड चैन की शोपीस बनीं है।
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 186 टीकाकरण सत्र प्रस्तावित किए थे, जिनमें से 170 सत्र आयोजित भी किए गए। इसके बावजूद टीकाकरण का आंकड़ा बेहद कम रहना कई सवाल खड़े कर रहा है। इससे साफ है कि केवल शिविर आयोजित करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि लोगों में जागरूकता की कमी और स्वास्थ्य तंत्र की कमजोर पहुंच भी अभियान की धीमी प्रगति की बड़ी वजह बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें