फोटो 36 शताब्दी पर पथराव की घटना के बाद जारी हाई अलर्ट के तहत फिरोजाबाद स्टेशन पर चेकिंग करती ज
आगरा/फिरोजाबाद। लखनऊ से नई दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने की घटना के बाद कानपुर से दिल्ली तक हाईअलर्ट हो गया क्योंकि ट्रेन में संघ प्रमुख मोहन भागवत मौजूद थे।
पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की 6 टीमों ने फिरोजाबाद स्टेशन के दो किलोमीटर इलाके को खंगाल डाला। 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। इसके बाद स्पष्ट हुआ कि कूड़ा बीन रहे तीन किशारों में से एक ने ट्रेन को निशाना बनाया था। सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई।
इससे पहले पुलिस ने शराब की दुकानों को भी चेक किया। ट्रेन में भागवत के सवार होने के कारण पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की कई टीमों ने जांच की। पथराव की घटना फिरोजाबाद स्टेशन से दो किलोमीटर पहले हुई थी। जिस इलाके से पत्थर फेंके जाने की आशंका थी, वहां पर अंग्रेजी, देसी और बीयर की दुकान हैं। जिस समय ट्रेन गुजरी, उस समय बड़ी संख्या में लोग शराब पीने के लिए रेलवे लाइन के किनारे खड़े हुए थे। उनमें से ही किसी के पत्थर फेंके जाने की आशंका थी।
200 कैमरे देखने के बाद सामने आया कि कूड़ा बीनने वालों ने पत्थर फेंका था। घटनास्थल भी रसूलपुर थाना क्षेत्र निकला। इस पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।