फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 10 Jun 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। एक रेस्तरां में व्यापारियों के दो पक्षों में हुए विवाद में दूसरे पक्ष ने भी व्यापारी नेता सहित पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मोहम्मदमाह निवासी रोहित गुप्ता व्यापारी है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है कि गत 20 मई की रात लगभग नौ बजे वह अपने मित्र सौरभ गुप्ता एवं अन्य साथियों के साथ भोजन करने के लिए नारायण तिराहा स्थित एक रेस्तरां में गया हुआ था। आरोप है कि जहां भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता उर्फ जोनू, अंशु गुप्ता तथा उनके साथ छः अन्य लोग मौजूद थे। आरोप है कि उक्त लोगों ने एकजुट होकर उसके साथ गाली-गलौज एवं अभद्र व्यवहार किया। कुलदीप गुप्ता ने जीएसटी विभाग, खाद्य विभाग एवं अन्य सरकारी विभागों में शिकायत कराकर उसका व्यापार बंद कराने की धमकी दी। बाद में इस मामले में बातचीत के लिए जब पीड़ित गया, तो आरोपी वीरेंद्र गुप्ता, रामू गुप्ता, सुजल गुप्ता तथा अन्य व्यक्तियों द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उक्त लोगों ने उसके व उसके परिजन के ऊपर पथराव करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें