फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
फोटो03मृतक सुलेमान का फाइल फोटो। परिजन स्रोत
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में बुधवार को सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। हादसे के बाद उन्हें एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया था। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजन तलाश करते हुए जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम हाउस में रखे अज्ञात शव की पहचान हुई।
विज्ञापन

थाना रसूलपुर क्षेत्र के मोढ़ा कनैटा के पास बुधवार को सड़क हादसे में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राहगीरों की सूचना पर उन्हें एंबुलेंस के द्वारा ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने प्रारंभिक परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को अज्ञात के रूप में पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। इधर, देर शाम तक घर न लौटने पर परिजन को चिंता होने लगी। काफी तलाश के बाद परिजन जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां अज्ञात शव की पहचान सुलेमान खान (65) निवासी नूर नगर, गली नंबर-19, थाना रामगढ़ के रूप में हुई।
मृतक के बेटे मो. इकबाल ने बताया कि उनके पिता सुलेमान खान ई-रिक्शा से दबरई स्थित कोर्ट में तारीख करने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनके साथ हादसा हो गया। सुलेमान खान चूड़ी का काम करते थे। उनके परिवार में तीन बेटे और चार बेटियां हैं। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, महिलाओं की चीख- पुकार मची हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें