फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार

विज्ञापन
फोटो02मृतक प्रवीन का फाइल फोटो। परिजन स्रोत - फोटो : संवाद
विज्ञापन
फरिहा। थाना क्षेत्र में हाथवंत और मुस्तफाबाद रोड पर बुधवार रात सब्जी लेकर लौटते बाइक सवार युवक की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन

गांव इटौली थाना फरिहा निवासी प्रवीन (20) चूड़ी की शिट चलाता था। वह तीन भाई और तीन बहनों में तीसरे नंबर का था। बुधवार को अपने घर से हाथवंत से सब्जी लेकर वापस अपने गांव जा रहा था, तभी हाथवंत और मुस्तफाबाद रोड पर बंबा के सहारे मुरारी होटल के पास एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की एक लाइट बंद थी जिससे बाइक चालक को लगा कि सामने से कोई छोटा वाहन आ रहा है। इसी दौरान ट्रैक्टर ने युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। उसके पिता कपड़ा सिलाई का काम करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें