शिकोहाबादफोटो-204-पुलिस गिरफ्त में मौजूद दोनों हत्यारोपी। स्रोत पुलिस
- फोटो : खेममऊ गांव में रमेश की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।
शिकोहाबाद। भूमि विवाद में नंदराम की मढ़ैया में हुए हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को नसीरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयोग किये गए हथियार को भी बरामद किया है।
बीते 30 दिसंबर की शाम साढ़े सात बजे करीब नसीरपुर क्षेत्र के गांव नंदराम की मढ़ैया में भूमि विवाद में हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। ग्रामीण सत्यभान को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। साथ ही उसके परिवार के महिला-पुरूषों को भी बेरहमी से पीटा गया था। इस मामले में मृतक के भतीजे चंद्रपाल ने नसीरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बुधवार को नसीरपुर पुलिस ने हत्यारोपी सूरतराम एवं रामविलास को मुखबिर की सूचना पर लाछपुर गांव के तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर आलाकत्ल दो डंडों को पुनन्छा जाने वाले मार्ग पर बबूल के जंगलों से बरामद किया है। इंस्पेक्टर नसीरपुर ने बताया कि दोनों हत्यारोपियों को जेल भेज दिया है।