फिरोजाबाद। थाना लाइनपार के रूपसपुर में सर्दी से बचाव को जलाए अलाव से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। इसमें बंधी तीन भैंस झुलस गईं और दो बछिया जिंदा जल गईं।
विज्ञापन
विनोद उपाध्याय ने अपने खेत पर दुधारू पशुओं के लिए झोपड़ी बना रखी है। विनोद ने बताया कि सोमवार रात पशुओं को सर्दी से बचाव को झोपड़ी में अलाव जलाया गया था। रात को अचानक अलाव से झोपड़ी में आग लग गई। इसमें बंधी तीन भैंस झुलस गईं और दो बछियां जिंदा जल गईं। सूचना मिलने के बाद तहसील सदर की टीम मौके पर पहुंची। एसडीएम सदर सतेंद्र सिंह के अनुसार जांच टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद