शिकोहाबाद। एटा चौराहे के समीप सोमवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला ने बुधवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पति के साथ बाइक से मायके जा रही यह महिला बाइक फिसलने से घायल हो गई थी।
इंदुमई, थाना मक्खनपुर निवासी मिथलेश (30) अपने पति रामब्रेश के साथ बाइक से अपने मायके एटा के छितोनी जा रही थीं। रास्ते में एटा चौराहा के पास अचानक बाइक के सामने एक व्यक्ति आ गया। व्यक्ति को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इस हादसे में मिथलेश गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनके पति रामब्रेश को मामूली चोटें आईं। परिजन मिथलेश को एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा ले गए। वहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह 7 बजे मिथलेश की मृत्यु हो गई। मिथलेश और रामब्रेश की शादी 2010 में हुई थी। रामब्रेश एक कारखाने में मजदूरी करते हैं, और मिथलेश अपने पीछे तीन छोटे बच्चे छोड़ गई हैं। महिला की मृत्यु के बाद परिजन शव को घर ले आए और बुधवार सुबह 11 बजे थाने पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी।