फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: एप्रन न पहनने पर डॉक्टरों को नोटिस

विज्ञापन
वार्ड में निरीक्षण करते हुए प्राचार्य डा. योगेश गोयल। स्त्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्वाशी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. योगेश गोयल ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों पर सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने मंगलवार देर रात करीब 11 बजे ट्रामा सेंटर और वार्ड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई अनियमितताएं पकड़ीं, जिस पर त्वरित कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डॉ. गोयल वार्ड-5 में पहुंचे और मरीजों से उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने शिकायत की कि वार्ड में पिछले पांच दिनों से पौंछा नहीं लगा है। मरीजों की शिकायत सुनते ही प्राचार्य ने तुरंत कर्मचारियों को बुलाया और रात 11 बजे ही वार्ड में पौंछा लगवाने का निर्देश दिया। इसके अलावा, वार्ड में रखी स्टील की मेडिसिन ट्राली पर भी गंदगी मिली, जिसे प्राचार्य ने तत्काल साफ कराया। प्राचार्य ने ड्यूटी पर तैनात उन चिकित्सकों पर भी सख्ती दिखाई, जो निर्धारित एप्रन पहनकर काम नहीं कर रहे थे। डॉ. सलीम एप्रन नहीं पहने हुए थे, जिसके लिए उन्हें नोटिस जारी किया गया। ईएमओ प्रथम डॉ. शैलेंद्र और ईएमओ डॉ. चंद्रशेखर भी एप्रन नहीं पहने थे। इन दोनों को भी नोटिस थमाया गया। जूनियर रेजिडेंट डॉ. शिवराज यादव भी एप्रन नहीं पहने थे, जिस पर प्राचार्य ने उनका दो दिन का मानदेय काटने के निर्देश दिए। प्राचार्य डॉ. योगेश गोयल ने बताया कि यह निरीक्षण अस्पताल प्रशासन और स्टाफ के लिए स्पष्ट संदेश है कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें