फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: होमगार्ड को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। ड्यूटी करके बाइक से घर वापस लौट रहे होमगार्ड को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना में होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे नसीरपुर पुलिस ने संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। बृहस्पतिवार को आगरा-लखनउ एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड गांव हरगनपुर की पुलिया के पास बाइक सवार होमगार्ड शिवजीत सिंह शाम साढ़े चार बजे करीब अपनी बाइक से घर जा रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। सूचना मिलने पर पहुंची नसीरपुर पुलिस ने घायल होमगार्ड को एंबुलेंसकर्मियों की मदद से संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर नसीरपुर ने बताया कि होमगार्ड थाना लाइनपार से ड्यूटी करके अपने घर जा रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें