फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नारखी। थाना क्षेत्र के असन चौराहा के पास गोंदई पुल के पास बुधवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल में रखवाया गया। वहीं, दोनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गांव गढी अहिवरन निवासी उमाशंकर (17) बुधवार सुबह जयपाल को बाइक से कहीं लेकर जा रहा था। गोदई पुल के समीप पहुंचा ही था, तभी तेज गति से आते नगला बीच निवासी बाइक सवार (18) वैभव की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को लेकर जिला अस्पताल आई। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उमाशंकर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शव को पोस्टमार्टम में रखवा दिया गया। जबकि दोनों घायलों को उपचार के लिए भर्ती किया गया। परिजनों के मुताबिक मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। वह मिठाई की दुकान पर काम करता था। वहीं, परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें