फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: संपत्ति के लिए रार, होटल मालिक के बेटे ने पिता-भाई को दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में सर्विस रोड स्थित होटल मोनार्क के स्वामी हरीवंश शर्मा के परिवार में संपत्ति की रार हो गई है। हरिवंश शर्मा ने अपने ही बड़े पुत्र योगी शर्मा के खिलाफ जान से मारने और घर में आग लगाने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित पिता का आरोप है कि पुत्र योगी संपत्ति के लिए लगातार उन पर और उनके छोटे बेटे पर दबाव बना रहा है और गुंडागर्दी पर उतारू है।
विज्ञापन

विभव नगर निवासी हरिवंश शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपने बड़े पुत्र योगी शर्मा को उसके गलत आचरण और अपमानजनक व्यवहार के कारण परिवार से अलग कर दिया था और अपनी संपत्ति से भी बेदखल कर दिया था। इसके बावजूद योगी शर्मा अनधिकृत रूप से उनसे पैसों की मांग कर रहा है। उन्होंने हाल ही में जलेसर रोड स्थित सिद्धि विनायक कॉम्प्लेक्स में अपनी एक दुकान 46 लाख रुपये में बेची थी। आरोप है कि योगी शर्मा इसी रकम को हड़पने के लिए गुंडागर्दी कर रहा है। वह न केवल पिता और छोटे भाई तरुण शर्मा को जान से मारने और अपहरण की धमकी दे रहा है, बल्कि घर में आग लगाने की बात भी कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें