फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: कुंडल चोरी करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
मक्खनपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चोरी के आरोपी।  - फोटो : पुलिस
विज्ञापन
मक्खनपुर (फिरोजाबाद)। रात में घर के बाहर सोते समय महिला के कान से कुंडल चोरी करने वाले दो बदमाशों को मक्खनपुर पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। बिल्टीगढ़ गांव में ईंट-भट्ठे के पास पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात घेरेबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बदमाश दूसरा फायर करते इससे पहले ही पुलिस ने बदमाशों को दबोच लिया। तलाशी में चोरी के कुंडल, तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन

सीओ शिकोहाबाद प्रवीण तिवारी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश सोनू निवासी जेबडा तिराहा कस्बा, मक्खनपुर और अमित कुमार यादव निवासी लांघी, कला नगला सिंघी है। सोनू वर्तमान में निर्भयगढ़ी थाना पचोखरा में रह रहा था। बदमाशों ने बताया कि रविवार रात तीन बजे बिल्टीगढ चौराहे के पास गली में सो रही एक महिला से कुंडल चोरी किए थे। चोरी किए गए कुंडल के संबंध पीड़ित महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पकड़े गए बदमाश सोनू पर मक्खनपुर थाने में गैंगस्टर के दो, आर्म्स एक्ट समेत दस मामले में दर्ज हैं। इसके अलावा जिले के पचोखरा, नगला सिंघी, उत्तर, नारखी में भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें