फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: दुकान में सेंधमारी करने वाला शातिर चोर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

विज्ञापन
फोटो02पचोखरा पुलिस टीम की गिरफ्त में घायल आरोपी। स्त्रोत: विभाग
विज्ञापन
पचोखरा। थाना पचोखरा क्षेत्र में जय अंबे ट्रेडर्स में सेंध लगाकर कॉपर और नकदी उड़ाने वाले शातिर चोर को पुलिस ने बुधवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी, जवाब में पुलिस की गोली उसके पैर में लग गई। घायल बदमाश को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल (ट्राॅमा सेंटर) में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

सीओ टूंडला अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि 22 जुलाई को कोटकी निवासी मुकेश कुमार बघेल की दुकान जय अंबे ट्रेडर्स से आठ कॉपर लीड होल्डर और 10 हजार रुपये चोरी हुए थे। मामला दर्ज कर पचोखरा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में दो टीमों को आरोपियों की तलाश में लगाया गया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सुराग मिलने के बाद पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी श्रीनगर पैठ रोड पर चोरी का माल बेचने की फिराक में खड़ा है। पुलिस ने मौके पर जाकर आरोपी की घेराबंदी की। जब उसे आत्मसमर्पण करने को कहा गया तो उसने पुलिस टीम पर सीधी फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पचोखरा कस्बा निवासी अंग्रेज उर्फ शिवम के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, तीन कारतूस, एक खोखा, चोरी का तांबे का तार और चार हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें