फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में किया विषाक्त का सेवन, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। निजामपुर गढ़ूमा में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त का सेवन कर लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन ने उसे संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रैफर कर दिया गया। परिजन युवक को एटा चौराहा स्थित निजी चिकित्सालय उपचार के लिए ले गए। रास्ते में युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

शिकोहाबाद तहसील के गांव निजामपुर गढ़ूमा निवासी जीतू (30) वर्ष नगर के माधौगंज में इलेक्ट्राॅनिक्स की दुकान करता है। उसकी पत्नी शिक्षिका है। युवक ने किसी बात से परेशान होकर बृहस्पतिवार को विषाक्त का सेवन कर लिया। इससे युवक की तबीयत बिगड़ गई। परिजन ने उसे संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद युवक को मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद के लिए रैफर कर दिया गया, लेकिन परिजन युवक को एटा चौराहा स्थित एक निजी चिकित्सालय लेकर गए। लेकिन एंबुलेंस में ही युवक ने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस घटना की थाना पुलिस को कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें