फिरोजाबाद। मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने स्वच्छ भारत मिशन के खाते नहीं खुलवाए जाने के मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने जिले के सभी नौ ब्लाकों के एडीओ पंचायत को एडवर्स एंट्री दी है। उन्होंने कहा कि लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाभार्थियों को आवंटित होने वाली धनराशि को समय से खर्च नहीं किया जा रहा है। धनराशि खर्च करने में लापरवाही बरतने पर जिले के सभी नौ ब्लाकों में तैनात एडीओ पंचायत तो एडवर्स एंट्री जारी की है। सीडीओ ने कहा कि सभी एडीओ पंचायत प्राथमिकता के आधार पर खाते खुलवाए जाने की कार्रवाई करें। अन्यथा के लिए संबंधित एडीओ पंचायत जिम्मेदार होंगे। इसमें फिरोजाबाद ब्लाॅक के एडीओ पंचायत सुनील कुमार, सहायक विकास अधिकारी मदनपुर संजीव कुमार चतुर्वेदी, एडीओ पंचायत एका राजकुमार सिंह, एडीओ पंचायत टूंडला इंद्रलता तोमर, एडीओ पंचायत शिकोहाबाद एवं अरांव अनुग्रह कुमार, एडीओ पंचायत हाथवंत एवं एडीओ पंचायत जसराना राकेश कुमार निर्मल, एडीओ पंचायत नारखी सुरेंद्र सिंह भाटी को लाभार्थियों के खाते नहीं खुलवाए जाने के कारण प्रतिकूल प्रवृष्टि दी है।