फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पॉट भट्ठी चूड़ी कारखानों में नौ घंटे चल रहा काम, जांच के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर की पॉट भट्ठी चूड़ी इकाइयों में निर्धारित अवधि आठ घंटे से ज्यादा काम चलाने की शिकायत फिर से सामने आईं हैं। सहायक श्रमायुक्त ने तीन सदस्यीय कमेटी से निर्धारित समय से ज्यादा घंटे काम चलाने वाली इकाइयों की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

शहर की कांच चूड़ी पॉट भट्ठी इकाइयों में आठ घंटे से ज्यादा काम चलाने की शिकायतें फिर से सामने आ रहीं हैं। भारतीय मजदूर संघ की ओर से इस आशय का शिकायती पत्र सहायक श्रमायुक्त को दिया गया। भारतीय मजदूर संघ के अनुसार नगला बरी, स्टेशन रोड और डाकबंगला क्षेत्र में संचालित कांच चूड़ी पॉट भट्ठी इकाइयों में कामगारों से एक शिफ्ट में नौ से साढ़े घंटे काम कराया जा रहा है। मजदूर संघ की शिकायत पर सहायक श्रमायुक्त यशवंत कुमार ने जिलाधिकारी के निर्देश पर बनी निगरानी कमेटी में शामिल चूड़ी उद्यमी धीरज कुमार गुप्ता, श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनीत त्रिपाठी और भारतीय मजदूर संघ के रमाकांत यादव से रिपोर्ट मांगी है।रिपोर्ट में आठ घंटे से ज्यादा काम चलाने वाली इकाइयों की सूची देने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें