फोटो18मृतक कृष्णा फाइल फोटो। परिजन स्त्रोत
एका। कस्बा के गांव कछवाई में मकान के पास खड़े एक बालक में बाइक की टक्कर से मौत हो गई। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया।
एका के गांव कछवाई निवासी चंद्रभान सिंह उर्फ बबलू का छह वर्षीय बेटा कृष्णा अपने मकान पर खड़ा था। तभी अचानक मुस्ताबाद अवागढ़ रोड की तरफ से एक बाइक आई। उसने बालक के टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बालक जमीन पर गिर गया। शरीर में चोट लगने के कारण बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उपचार को ट्राॅमा सेंटर लाए। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बुलेट संचालक गाडी को छोड़कर मौके से भाग गया है। गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
चार बहनों में अकेला था भाई
-चार बहनों में कृष्णा अकेला भाई था। चंद्रभान के चार बेटियों में सबसे छोटा था। कृष्णा जगदीश सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला गजू में नर्सरी में पढ़ता था और पढ़ने में काफी होशियार था।