फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: उपचार के दौरान युवक की मौत, अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़

विज्ञापन
फोटो04आर्य नगर ​स्थित अस्पताल में स्टाफ से परिजनों की होती नोकझोंक। वीडियो ग्रैव - फोटो : बहराइच के तारा गर्ल्स इंटर कॉलेज से बोर्ड परीक्षा देकर बाहर निकलतीं छात्राएं।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के आर्य नगर स्थित एक अस्पताल में उपचार के दौरान एक युवक की मौत के बाद परिजन का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर हंगामा कर तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव पड़रिया निवासी गोविंद (27) को छह मार्च को तबीयत बिगड़ने पर शहर के शांति नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। परिजन के अनुसार युवक के फेफड़ों में पानी भरने की शिकायत थी, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा था। बुधवार दोपहर तक युवक ने परिजन से बातचीत की, लेकिन देर रात उपचार के दौरान अचानक उसकी हालत गंभीर हो गई। बताया गया कि दुबारा नली डालते ही तबीयत बिगड़ती चली गई और उसकी मौत हो गई।
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी, इससे वहां अफरातफरी मच गई। हंगामे की सूचना मिलते ही थाना उत्तर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। मृतक दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एक भाई की दो साल पहले हो चुकी है मौत
चचेरे भाई आशुतोष ने बताया कि बड़े भाई अनिल का करीब दो साल पहले पथरी का ऑपरेशन आगरा में कराया गया था। जहां चिकित्सकों की लापरवाही से ऑपरेशन के बाद ब्लडिंग आने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें