फोटो19मृतक रमेशचंद्र शर्मा का फाइल फोटो। परिजन स्रोत
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ के चनौरा पर शनिवार शाम को बाइक सवार पिता व बेटे को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें एक व्यक्ति की आगरा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन में चीख-पुकार मच गई। वहीं, शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया।
नगला धारू पोस्ट भगनेश थाना एका निवासी रमेशचंद्र शर्मा (65) अपने बेटे विशाल के साथ बाइक से अपनी भांजी की शादी में ठारपूठा के पास एक मैरिज होम में आए थे। लौटने के दौरान चनौरा स्थित पेट्रोल पंप के पास बाइक में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें पिता रमेशचंद्र शर्मा व बेटा विशाल घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सरकारी ट्राॅमा सेंटर भेजा गया। जहां रमेशचंद्र शर्मा की हालत नाजुक होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। जहां एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान रमेशचंद्र शर्मा की मृत्यु हो गई। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया। रमेशचंद्र पेशे से किसान थे। मृतक तीन भाई व चार बहन में सबसे बड़ा था। मृतक अपने पीछे चार बेटे व दो बेटियों को रोता-बिलखते छोड़ गए है। वहीं, महिलाओं में भी चीखपुकार मची रही। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया।