सिरसागंज। सिरसागंज क्षेत्र के थाना नगला खंगर के ग्राम जमालीपुर में 70 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने अपने चाचा पर ही पीटने का आरोप लगाया है।
मामला नगला खंगर थाना क्षेत्र के ग्राम जमालीपुर का है। जहां रामसेवक का अपने भाई रामशरन से सिचाई के पानी को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान ही अचानक रामसेवक की तबीयत खराब हो गई। रामसेवक के परिवारीजन ने जब उन्हें देखा तो वे अचेत पड़े थे। तुरंत ही परिवारीजन उन्हें जिला अस्पताल रवाना हो गये लेकिन रास्ते में ही रामसेवक ने दम तोड दिया। थाना प्रभारी नगला खंगर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हृदयगति थमना कारण सामने आया है। पुलिस जांच कर रही है।