फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: छात्र की आंख फोड़ने के मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व बीईओ

विज्ञापन
फोटो 21 मदर प्राइड इंटरनेशनल में जांच करने पहुंचे एसडीएम एवं बीईओ। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोटला रोड स्थित मदर प्राइड इंटरनेशनल स्कूल में चार साल के मासूम छात्र की आंख में पेंसिल लगने और उसी परिवार के दूसरे बच्चे से मारपीट के मामले में प्रशासन ने जांच शुरु कर दी है। शुक्रवार को एसडीएम मुख्यालय अंकित वर्मा और नगर शिक्षाधिकारी उपेंद्र सिंह विद्यालय पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की पड़ताल की।
विज्ञापन

श्रीराम कॉलोनी, कोटला रोड निवासी मनोज कुमार ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया था कि चार वर्षीय बेटा अनमोल एलकेजी का छात्र है। आरोप है कि छह जुलाई को शिक्षिका काजल ने बच्चे की आंख में पेंसिल खोंप दी, जिससे उसकी आंख में गंभीर चोट आई। यह भी आरोप लगाया गया है कि स्कूल मैनेजर विश्वनाथ शर्मा ने बच्चे के साथ मारपीट की, जबकि बड़े बेटे आर्यन के साथ शिक्षिका योगेंद्री ने मारपीट की, जिससे उसके कान में चोट आई।
मामला सामने आने के बाद डीएम और बीएसए ने जांच के निर्देश दिए थे। इसके बाद जांच टीम ने विद्यालय पहुंचकर घटना से जुड़े सभी पक्षों के बयान दर्ज किए। अधिकारियों ने पीड़ित छात्र-छात्राओं, आरोपित शिक्षिकाओं और विद्यालय के अन्य स्टाफ से पूछताछ की। टीम ने घटना के संबंध में जानकारी जुटाकर जांच रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर शिक्षाधिकारी डॉ. उपेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालय में पहुंचकर सभी संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट डीएम और बीएसए को सौंपी जाएगी। इसके बाद अधिकारियों के निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

थप्पड़ मारती शिक्षिका का वीडियो वायरल, जांच टीम ने खंगाली फुटेज
शुक्रवार को एक और नया मोड़ आ गया। सोशल मीडिया पर स्कूल की एक कक्षा का एक सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक शिक्षिका कक्षा में पढ़ाई के दौरान मासूम बच्चे को दो थप्पड़ मारती हुई साफ नजर आ रही है। इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें