शिकोहाबाद। बहन के यहां रहकर फिरोजाबाद शहर में कबाड़ का काम करने वाले युवक का शव नगला प्रभु के पास एक पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है। शव लगभग तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।
थाना किशनी के नगला केंटी मनगांव निवासी राजीव कुमार (25) वर्ष शिकोहाबाद के गांव मलिखानपुर में अपनी बहन के यहां रहकर फिरोजाबाद में कबाड़ का काम करता था। कुछ दिनों पहले वह बहन के घर से निकल गया। इसके बाद घर नहीं पहुंचा। उसका शव नगला प्रभु में एक पेड़ से लटका हुआ मिला। शव को देखकर गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि शव लगभग दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। उसने आत्महत्या की है या फिर किसी ने उसे यहां लाकर पेड़ से लटकाया है। इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।