फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र में एक विवाहिता ने फंदा कसकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में ले लिया। वहीं, मायका पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।
गांव दौकेली निवासी रुचि (21) ने रविवार को घर के कमरे में फंदा होकर फंदा कसकर जान दे दी। जब परिजन ने उसे फंदे से झूलता देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारकर कब्जे में ले लिया। वहीं, जानकारी पर पहुंचे मैनपुरी निवासी मृतका के पिता रनवीर सिंह ने बताया कि चार महीने पहले ही बेटी की शादी की थी। ससुराली दहेज के लिए उसे परेशान कर रहे थे। उनका आरोप है कि ससुरालियों ने हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया है। डीएसपी/थाना प्रभारी ने बताया कि पीएम पंचायतनामा की कार्रवाई कराई जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
सड़क किनारे मिला अज्ञात का शव
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ के नगला बरी चौराहे पर रविवार को सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पहचान न होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की उम्र करीब 30 वर्ष है। वह काले रंग का पेंट एवं सफेद बनियान पहने हुआ है। पहचान के प्रयास जारी हैं।