फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चूड़ी कारखाने में काम करते समय मजदूर झुलसा

विज्ञापन
फोटो08ट्रामा सेंटर में झुलसे युवक का होता उपचार। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के पेमेश्वर गेट स्थित एक चूड़ी कारखाना में काम करते समय एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। होश आने के बाद मजदूर रोता-बिलखता घर पहुंचा। वहीं, परिजन ने मालिक पर इलाज न कराने और गाली-गलौज कर भगाने का आरोप लगाया है। घायल मजदूर को देररात ट्राॅमा सेंटर लाया गया।
विज्ञापन

संत नगर थाना लाइनपार निवासी दलवीर सिंह (35) रोज की तरह श्रीचंद्र पुआ वालों के सामने गली पेमेश्वर गेट की तरफ कादरी चूड़ी कारखाना में काम कर रहा था। शाम चार बजे करीब अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इस दौरान वह गर्म भठ्टी की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। काफी देर बाद होश आने पर वह रोता हुआ अपने घर पहुंचा। जहां परिजनों को जाकर घटनाक्रम की जानकारी दी। परिजन उसे लेकर चूड़ी कारखाना पर पहुंचे। भतीजा आकाश ने आरोप लगाया मालिक ने गाली-गलौज कर भगा दिया था। वहीं, बुधवार देररात परिजन युवक को उपचार के लिए ट्राॅमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने युवक को वर्न वार्ड में रैफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें