फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अवैध कब्जा हटाने गई वन विभाग की टीम का ग्रामीणों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। झपारा के मजरा रोशन नगर में अवैध कब्जा कर लगाई गई दीवार को हटवाने गई वन विभाग की टीम का ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। विरोध के बीच दीवार हटाने के साथ ही वन विभाग ने दस लोगों के खिलाफ अभद्रता करने एवं हमले के प्रयास करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

वन विभाग के अफसरों को जानकारी मिली कि रोशन नगर निवासी कुमरपाल सिंह वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर दीवार लगा रहा है। क्षेत्रीय वन अधिकारी सुरेंद्र सारस्वत, वन दरोगा अंकित यादव एवं संदीप यादव, वनरक्षक प्रताप सिंह परमार, रामखिलाड़ी, संदीप कुमार, सुधीर कुमार, रामबाबू मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कब्जा किए जाने का विरोध करते हुए उसे हटाने को कहा तो ग्रामीण एकत्रित हो गए। महिलाओं और पुरुषों के आने से हंगामा होने लगा। इस दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी ने अन्य कर्मचारियों की मदद से दीवार को तोड़ दिया। आरोप है कि टीम के साथ गालीगलौज की गई। वहीं, हमला करने का भी प्रयास किया गया। वन रक्षक प्रताप सिंह परमार रामहरी, संजू, मनोज, छोटेलाल, अतुल, रामनरेश, रत्नेश, श्यामवीर, विजय सिंह, राजन सिंह निवासीगण रोशन नगर भाग झपारा के खिलाफ कोतवाली जसराना में तहरीर दी है। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने कहा वन विभाग की टीम के साथ विवाद हुआ है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जा रही है।

- अवैध रूप से कब्जा करने की शिकायत पर टीम के साथ मौके पर गया था। दीवार हटाने की कहने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। टीम द्वारा दीवार हटाने का प्रयास किया तो मौके पर मौजूद ग्रामीणों और महिलाओं द्वारा गाली गलौज करने के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेंद्र कुमार सारस्वत, क्षेत्रीय वन अधिकारी, जसराना रेंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें