फिरोजाबाद। जमीनों पर अवैध कब्जा करने और धोखाधड़ी कर फर्जी बैनामा कराने वाले संगठित गिरोह पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन ने एसएसपी सौरभ दीक्षित की रिपोर्ट पर इंटर रेंज गैंग (आई-22 फिरोजाबाद) के रूप में पंजीकृत करने की स्वीकृति दे दी है।
गिरोह का लीडर बबलू उर्फ गोल्डी है, जो कोटला रोड, ओझा नगर का निवासी है और वर्तमान में सुहागनगर में रहता है। यह गिरोह फिरोजाबाद के अलावा आगरा और शाहजहांपुर जैसे अन्य जनपदों में भी सक्रिय था, जिस कारण इसे इंटर रेंज गैंग के रूप में पंजीकृत किया गया है। एडीजे आगरा जोन ने गोल्डी और उसके 14 अन्य साथियों के गिरोह को आर्थिक और भौतिक लाभ के उद्देश्य से अपराधों को अंजाम देने के लिए पंजीकृत किया है। अब फिरोजाबाद पुलिस टीम और सर्विलांस टीम गैंग लीडर और गिरोह के सभी 15 सदस्यों पर कड़ी निगरानी रखेगी।
ये अपराध करता है गैंग
धोखाधड़ी, षड्यंत्र, हेराफेरी और छल कपट।
लोगों के साथ मारपीट करना।
जमीनों के फर्जी बैनामा कराना और जबरदस्ती हड़पकर अवैध कब्जा करना।
गैंग लीडर पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे
गैंग लीडर गोल्डी उर्फ बबलू पर फिरोजाबाद, आगरा और शाहजहांपुर के विभिन्न थानों में गंभीर अपराधों से संबंधित करीब एक दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।
फिरोजाबाद, आगरा और मैनपुरी के भी अपराधी शामिल
सदस्य का नाम
निवास स्थान (थाना)
मुन्नी देवी
कोटला रोड, ओझा नगर (थाना उत्तर)
चांद बाबू गांगनी दरवाजा, फरिहा
साहिल गांगनी दरवाजा, फरिहा
अशोक कुमार
शेखूपुर नैपई (थाना रामगढ़)
महिपाल ठारपूठा (थाना रामगढ़)
राघवेन्द्र चौहान मौहल्ला टीकतपुरा (थाना जसराना)
दिलीप कुमार
ग्राम वासुदेवमई (थाना शिकोहाबाद)
अमरकांत
ग्राम वासुदेवमई (थाना शिकोहाबाद)
नेत्रपाल जौनापई राजा का ताल (थाना टूण्डला)
प्रकाश बाबू
कोटला रोड, ओझा नगर (थाना उत्तर)
कुलदीप
कोटला रोड, ओझा नगर (थाना उत्तर)
जोधाराम
नगला सिरस गदपुरा (थाना एत्मादपुर, आगरा)
बबीता
नगला खरगा (थाना एत्मादपुर, आगरा)
संतोष उर्फ राकेश रूरिया (थाना करहल, मैनपुरी/हाल निवासी सैलई पुलिया)
शीला देवी सत्यनगर टापा कला (थाना रामगढ़)