फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पुरुष मित्र से फोन पर बात करने की रोकटोक से नाराज छात्रा नहर में कूदी, तलाश जारी

विज्ञापन
शिकोहाबादफोटो-201-नहर में स्टीमर की मदद से नाबालिग की तलाश करती पीएसी गोताखोरों की टीम। स्रोत
विज्ञापन
शिकोहाबाद। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के छीछामई नहर पुल से 12वीं की 17 वर्षीय छात्रा ने शुक्रवार को छलांग लगा दी। पुरुष मित्र से फोन पर बातचीत से रोकटोक के बाद छात्रा ने यह कदम उठाया। आगरा से बुलाई गई पीएसी गोताखोरों की टीम ने मोटरबोट की मदद से करीब आठ किलोमीटर के दायरे में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन देर शाम तक छात्रा का कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

मूल रूप से हाथवंत क्षेत्र की रहने वाली किशोरी शिकोहाबाद में मौसी के घर रहकर 12वीं की पढ़ाई कर रही थी। शुक्रवार सुबह बाजार जाने की बात कहकर निकली छात्रा ने छीछामई पुल पर चप्पलें उतारीं और नहर में कूद गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इधर, दोपहर तक छात्रा के घर न लौटने पर परिजन जब थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे, तब उन्हें घटना का पता चला। किशोरी के मौसेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने मौसी के गांव के ही एक युवक को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ में युवक ने बताया कि दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। आठ दिन पूर्व परिजन को इसकी जानकारी होने पर काफी डांट-फटकार की गई थी और बातचीत पर रोक लगा दी गई थी। इसी रोकटोक व मानसिक तनाव के चलते छात्रा ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ पूरी कर ली गई है। गोताखोरों की मदद से नहर में छात्रा की तलाश लगातार जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें