फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: जलेसर रोड पर किराना स्टोर व गोदाम में भीषण आग

विज्ञापन
ककि
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात एक किराना स्टोर और उसके गोदाम में भीषण आग लग गई। यह घटना जलेसर रोड की गली नंबर तीन के मोड़ पर स्थित उर्मिला किराना स्टोर में हुई। गनीमत रही कि आग विकराल रूप लेती, उससे पहले ही स्टोर संचालक का परिवार सुरक्षित बाहर निकल आया।
विज्ञापन

देर रात हुई घटना को देख लोग अपने घरों को छोड़कर सड़क पर आ गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। उन्होंने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की। देर रात 1 बजे तक वे आग बुझाने में जुटे रहे। घटनास्थल पर जुटी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए क्षेत्राधिकारी सिटी संतोष कुमार सिंह खुद मौके पर मौजूद रहे। थाना उत्तर, रामगढ़, रसूलपुर और उत्तर, दक्षिण थानों का पुलिस बल भी तैनात किया गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
क्षेत्राधिकारी सिटी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि जांच के बाद ही हादसे के सटीक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आग दोबारा न भड़के। जांच में आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों में दहशत
आग लगने की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। कई परिवार अपने घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए। उन्होंने रात भर खुले में बिताई। पुलिस और दमकल कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें