फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: खाद माफिया पर शिकंजा... छापामारी में तीन उर्वरक विक्रेताओं को नोटिस, 8 सैंपल जब्त

विज्ञापन
फोटो-29 उर्वरक की दुकान पर जांच करते जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान,एआर कोपरेटिव विमल कुमा - फोटो : Samvad
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में बृहस्पतिवार को उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों पर छापामार कार्रवाई की गई। डीएम संतोष कुमार शर्मा के निर्देशन में जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने फिरोजाबाद व टूंडला क्षेत्र में सघन निरीक्षण कर छह नमूने लिए।
विज्ञापन

स्टॉक बोर्ड प्रदर्शित न करने और बिक्री पंजिका में गड़बड़ी पर ''श्री कृष्णा खाद एवं बीज भंडार सांती'' को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसके अतिरिक्त उप निदेशक कृषि सतेंद्र प्रताप सिंह ने शिकोहाबाद व जसराना तथा अपर जिला कृषि अधिकारी विष्णु शंकर ने सिरसागंज क्षेत्र में कार्रवाई कर दो नमूने लिए। जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने बताया कि छापेमारी में कुल तीन दुकानदारों को नोटिस दिए गए हैं और आठ नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। उन्होंने विक्रेताओं को पीओएस मशीन से बिक्री करने व डीएपी-यूरिया के विकल्पों के प्रति जागरूक करने की सीख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें