फोटो-31 किसान नेताओं को पुलिस ने किया नजर बंद। स्रोत स्वयं
फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के लिए आने को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। पुलिस प्रशासन ने कई किसान नेताओं को नजरबंद कर दिया। बृहस्पतिवार से ही किसान नेताओं के घरों पर पुलिस की टीमें मुस्तैद कर दी गई।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के साथ ही अन्य किसान नेता किसानों की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्षरत है। इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करने को आ रहे हैं। किसानों के आंदोलन को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से किसान नेताओं को पहले से ही नजरबंद कर दिया है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रदेश सचिव अजीत यादव निवासी कुतुकपुर चनौरा को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। उनके साथ तहसील अध्यक्ष आकाश कुशवाह के निवास पर भी पुलिस टीम की मुस्तैदी दिखाई दी। इसके साथ-साथ अन्य किसान नेताओं की भी पुलिस की टीम द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। ताकि कोई किसान नेता जेवर एयरपोर्ट पर नहीं पहुंचने पाए।