फिरोजाबाद। एका थाना क्षेत्र पुलिस की ओर से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। आरोपियों के पास से दो तमंचा-कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी विपिन उर्फ शौर्य के खिलाफ फिरोजाबाद और अलीगढ़ में एक दर्जन से अधिक मुकदमा पंजीकृत हैं।
पुलिस के अनुसार, एका पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आरोपी विपिन उर्फ शौर्य निवासी जेडा थाना एका व अमित उर्फ यश निवासी गांव रामपुर थाना सहपऊ जनपद हाथरस को गांव शीशिया पुल मंदिर से गांव गोपालपुर की ओर बंद भट्टे के पास से गिरफ्तार किया गया है। सीओ प्रेमप्रकाश पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया। विपिन उर्फ शौर्य के खिलाफ एका, खैरगढ़, गभाना, अतरौली और हरदुआगंज थानों में हत्या, लूट, गैंगस्टर एक्ट व आर्म्स एक्ट सहित कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, अमित उर्फ यश के खिलाफ एका और सहपऊ थानों में तीन मुकदमे दर्ज हैं।