फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ठंड बढ़ते ही बदली दिनचर्या, शुगर और बीपी के मरीजों की संख्या बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कड़ाके की ठंड के चलते लोगों की दिनचर्या में आए बदलाव का असर अब स्वास्थ्य पर दिखाई देने लगा है। सुबह की सैर और नियमित व्यायाम कम होने से शुगर और उच्च रक्तचाप के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। अस्पतालों में इन रोगों की जांच कराने वालों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में लगभग दोगुनी हो गई है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में शुगर की जांच कराने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर रोजाना 100 से 120 तक पहुंच गई है, जो सामान्य दिनों की तुलना में लगभग दोगुनी है। कुछ माह पहले यह संख्या 50 से 60 के बीच रहती थी।
बुधवार को मेडिकल कॉलेज की फिजिशियन ओपीडी और पैथोलॉजी विभाग में शुगर और बीपी के मरीजों की लंबी कतारें देखी गईं। जांच में कई मरीजों का शुगर स्तर 300 से अधिक पाया गया। कोहरा बढ़ने के साथ ही मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि सर्दी बढ़ते ही रक्तचाप और शुगर की शिकायतें आम हो जाती हैं। खासकर 40 वर्ष से अधिक आयु के लोग इससे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुबह की सैर और नियमित व्यायाम छोड़ देना, दिनचर्या में बदलाव, अधिक नमक व कैलोरी युक्त भोजन इसका मुख्य कारण है। दवा के साथ-साथ ठंड में भी शारीरिक गतिविधियां बनाए रखना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन



आलू की जगह हरी सब्जी अपनाएं
शहर के वरिष्ठ फिजिशियन डा. नीरज गुप्ता ने बताया कि सर्दियों में आलू का सेवन अधिक बढ़ जाता है, लेकिन इससे मिलने वाली अतिरिक्त कैलोरी दिनभर में खर्च नहीं हो पाती। आलू में मौजूद स्टाॅर्च शुगर बढ़ाने का काम करता है। इसकी जगह हरी सब्जियों का सेवन करने से शुगर और बीपी को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।
विज्ञापन

इनसेट

इनसेट
ऐसे रखें शुगर और बीपी नियंत्रित
-रोजाना कम से कम एक घंटा तेज गति से टहलें।
-सुबह-शाम नियमित व्यायाम करें।
-साइकिल चलाने की आदत डालें।
-सर्दी में भी पर्याप्त पानी पीयें।
-भोजन में हरी सब्जियां और मौसमी फल शामिल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें