फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: विधायक के घर और आसपास रात में लगाए गए विवादित पोस्टर

विज्ञापन
फोटो 42 आर्य नगर इलाके में चस्पा किए गए पोस्टर। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शहर विधायक मनीष असीजा के आवास और आसपास के गांधीनगर व आर्यनगर क्षेत्र में बुधवार रात अराजक तत्वों ने कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में दिल्ली चलो के पोस्टर चस्पा कर दिए। एक पोस्टर विधायक के घर के बाहर भी लगाया गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह जब स्थानीय लोग टहलने निकले, तो दीवारों पर लगे पोस्टर देखकर सन्न रह गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना उत्तर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए सभी पोस्टरों को हटवाया।

पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि पोस्टर लगाने वाले अराजक तत्वों की पहचान की जा सके। हालांकि, शुरुआती फुटेज में संदिग्धों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को चिह्नित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें