फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सिर पर बंधने वाला था सेहरा, हाथों में लग गई हथकड़ी

विज्ञापन
फोटो 27 पुलिस हिरासत में आरोपी ईशू। स्रोतः पुलिस
विज्ञापन
पचोखरा (फिरोजाबाद)। थाना पचोखरा पुलिस ने आगरा की एक किशोरी से छेड़खानी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया। आरोपी की अगले माह शादी थी। घर में शहनाइयां बजने की तैयारी हो रही थी।
विज्ञापन


गिरफ्तार अभियुक्त ईशू उर्फ राजकुमार निवासी ग्राम रासपुर, पचोखरा के खिलाफ वर्ष 2019 में आगरा की एक किशोरी ने पचोखरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उस मामले में फरार ईशू के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हुए। कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए पचोखरा इंस्पेक्टर अमित तोमर की टीम ने ईशू को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। अमित तोमर ने बताया कि वर्ष 2019 में थाना क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह में आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र से एक किशोरी आई थी। आरोप है कि ईशू ने उस मासूम के साथ छेड़छाड़ की थी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। तब से यह मामला अदालत में लंबित था और अभियुक्त पेशी से बच रहा था, जिसके चलते उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें