फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अधिवक्ताओं ने अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जसराना। बार हॉल में अधिवक्ताओं की बैठक अध्यक्ष ओमकार सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्व में हुई वार्ता के बाद भी अधिकारियों की ओर से सकारात्मक रुख नहीं दिखाने पर नाराजगी व्यक्त की। बैठक में कहा कि अधिकारी ठीक से कार्य नहीं कर रहे हैं। वहीं, कहा कि अधिकारी अधिवक्ताओं से अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। अधिवक्ताओं ने कहा लेखपालों की ओर से बंटवारे वाली फाइलों में कुरा दाखिल नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन की बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा भ्रष्टाचार को लेकर अधिवक्ता काफी समय से आंदोलन कर रहे हैं। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने बताया पूर्व में अधिकारियों के साथ वार्ता हुई थी। वार्ता के बाद अधिकारियों ने सुधार करने का आश्वासन दिया था लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ है। वहीं, अधिकारी तारीख से पहले ही फाइलों में आदेश कर रहे हैं। विरोध करने पर अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। लेखपालों की ओर से बंटवारे वाली फाइलों में कुरा दाखिल नहीं किए जा रहे हैं। कुरा दाखिल नहीं होने पर लोगों में विवाद बढ़ रहे हैं। वहीं, सीमांकन के मामलों में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। राजस्व निरीक्षक मौके पर नहीं जा रहे हैं। अनावश्यक ही मामलों में उलझाने का कार्य कर रहे हैं। अधिवक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता काफी समय से न्यायिक कार्य से विरत है। इस दौरान अधिकारियों द्वारा पत्रावलियों को खारिज किया जा रहा है। इस दौरान तहसील के अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें