फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 30 घंटे बाद नहर से मिला आरिश का शव

विज्ञापन
शिकोहाबादफोटो-203-नहर में स्टीमर लेकर युवक की तलाश करती टीम। स्र्रोत संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
शिकोहाबाद।थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के छीछामई गांव के पास नहर में रील बनाने के लिए नहर कूदे 22 वर्षीय युवक आरिश का शव बृहस्पतिवार देर शाम को मिला। 30 घंटे से अधिक समय तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन मथुरा से आई एसडीआरएफ की टीम ने कमान संभाली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मृतक आरिश (22) मूल रूप से जनपद आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र के पठान मोहल्ला का रहने वाला था। वह पिछले पांच साल से थाना मटसेना क्षेत्र के अंतर्गत नगला मुल्ला में अपने नाना रियाज के घर रह रहा था। आरिश के पिता बशारद हुसैन और बड़ा भाई हर्षिल हुसैन सऊदी अरब में ड्राइवर हैं। पिता और भाई के विदेश जाने के बाद आरिश अपनी मां पाखरा बेगम के साथ अकेला पड़ गया था, जिसके बाद वह नाना के यहां आ गया। यहां रहकर उसने चूड़ी जुड़ाई के काम का ठेका शुरू किया था और साथ ही एसआरके डिग्री कॉलेज फिरोजाबाद से बीए की पढ़ाई भी कर रहा था। बीते बुधवार को जब उसके नहर में डूबने की खबर आई, तो परिवार में कोहराम मच गया। पानी का तेज बहाव होने के कारण बुधवार से जारी स्थानीय पुलिस और गोताखोरों का प्रयास विफल रहा था, जिसके बाद बृहस्पतिवार को एसडीआरएफ को बुलाना पड़ा।

जनाजे में शामिल होने को तड़पे पिता, नहीं मिल सका फ्लाइट टिकट
आरिश के फुफेरे भाई नुशरत हुसैन, जो आगरा में पुलिस विभाग में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि सऊदी अरब में रह रहे आरिश के पिता बशारद हुसैन और बड़े भाई हर्षिल हुसैन को बुधवार को जैसे ही इस अनहोनी की सूचना मिली, वे बदहवास हो गए। दोनों ने तुरंत भारत आने की कोशिश की, लेकिन बुधवार को तत्काल फ्लाइट का टिकट नहीं मिल सका। इसके चलते वे समय पर फिरोजाबाद नहीं पहुंच सके। परिजन के मुताबिक, टिकट कंफर्म होने के बाद अब दोनों शुक्रवार को आएंगे, जिसके बाद आरिश के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
विज्ञापन


नहर में डूबे युवक की तलाश के लिए पानी का बहाव तेज होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बृहस्पतिवार को मथुरा से आई एसडीआरएफ की टीम ने स्टीमर की मदद से शाम करीब आठ बजे शव को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया है। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

- अनुज कुमार, इंस्पेक्टर, शिकोहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें