फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शिकोहाबाद के होटल, कैफे और लाइब्रेरी में जांच, फायर सेफ्टी इंतजाम फेल

विज्ञापन
शिकोहाबादफोटो-208-होटल में आग बुझाने के इंतजामों की जांच करते अग्निशमन प्रभारी ब्रजेश सविता। - फोटो : samvad
विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। दिल्ली में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद स्थानीय अग्निशमन विभाग सक्रिय हो गया है। बृहस्पतिवार को विभाग ने फिरोजाबाद और शिकोहाबाद क्षेत्र के होटल, कैफे और लाइब्रेरियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी सामने आई, जिसके बाद नोटिस जारी करने की तैयारी है।
विज्ञापन

शिकोहाबाद के अग्निशमन प्रभारी ब्रजेश सविता ने सुभाष तिराहा स्थित होटल जेल कैफे की जांच की। यहां आपातकालीन इंतजामों की हकीकत देखकर वे दंग रह गए। कैफे में दीवारों पर टंगे अग्निशामक यंत्र पूरी तरह से बेकार थे। आग लगने की स्थिति में जरूरी पानी की टंकी और फायर सेफ्टी प्रमाणपत्र भी संचालक के पास नहीं था। टीम ने इसी होटल के बेसमेंट में चल रही एक लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया। यहां भी छात्रों की सुरक्षा को ताक पर रखकर बिना पर्याप्त इंतजामों के संचालन हो रहा था। लाइब्रेरी संचालक के पास भी अग्निशमन विभाग का कोई प्राधिकृत सर्टिफिकेट नहीं मिला।
नगर के अलावा चेकिंग टीम ने मक्खनपुर क्षेत्र का भी रुख किया। निरीक्षण के दौरान टीम जब मक्खनपुर स्थित बिल्टीगढ़ चौराहे के पास बने एमजेई होटल में दाखिल हुई, तो यहां भी हालात बेहद चिंताजनक मिले। होटल परिसर में आग से बचाव के लिए कोई भी प्रभावी उपकरण और मुस्तैद सुरक्षा व्यवस्था नजर नहीं आई। टीम ने सभी कमियों को अपनी केस डायरी में दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें