शिकोहाबाद। घर से बाहर रह रहे पुत्र को पिता एवं भाई से अपने हिस्से की जमीन मांगना महंगा पड़ गया। पिता-पुत्र ने मिलकर पीड़ित के साथ मारपीट कर दी। घटना में वह घायल हो गया। जिसने अपने पिता एवं भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना नगला खंगर क्षेत्र के अंतर्गत गांव गणपति निवासी विमल चौहान कानपुर रहता है। वह 22 जुलाई को अपने घर आया था। उसने अपने पिता पूरन सिंह तथा भाई अनिल चौहान से अपने हिस्से की जमीन की मांग की। आरोप है कि इस मांग को सुनने के बाद ही पीड़ित के पिता एवं भाई आक्रोशित हो गए। उन्होंने उसके साथ मारपीट कर दी। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट होती देख पीड़ित का चाचा राम कुमार, बुआ मुन्नी देवी समेत अन्य ग्रामीण उसे बचाने आ गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। नगला खंगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।