फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर पुलिस ने प्रशासनिक टीम के साथ गैंगस्टर के मामले में एक हिस्ट्रीशीटर की बुधवार को 31.65 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। यह संपत्ति उसने पत्नी के नाम खरीदी थी। इसमें एक आवास प्लाट संतोष नगर में और जलोपरा में स्थित कृषि भूमि शामिल है।
हिस्ट्रीशीटर सुशील कुमार उर्फ सट्टा संतोष नगर गली नंबर नौ, थाना उत्तर का रहने वाला है। उस पर विभिन्न थानों में 19 मामले में दर्ज हैं। रामगढ़ थाने में उसके खिलाफ गैंंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज है। इसकी विवेचना रसूलपुर थाना प्रभारी कर रहे हैं।
थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि गैंग्स्टर के मामले में आरोपी सुशील कुमार उर्फ सट्टा का एक आवासीय प्लाट मुहल्ला संतोष नगर और जलोपरा में स्थित कृषि भूमि 139.5 वर्गमीटर राजस्व की टीम के साथ कुर्क किया गया है। इसकी अनुमानित कीमत 31,65,952.50 रुपये है।