फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: आरव हत्याकांडः पुलिस की जांच पूरी, न्यायालय में दाखिल की चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यादव कॉलोनी में डेढ़ वर्षीय मासूम आरव की हत्या के मामले में शिकोहाबाद पुलिस ने जांच पूरी कर ली है। मामले से जुड़े सभी लोगों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने अपनी जांच रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसे बृहस्पतिवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन


कुछ दिनों पहले यादव कॉलोनी में डेढ़ वर्षीय मासूम आरव की उसके रिश्ते में लगने वाले चाचा विराज पाठक ने पटक-पटककर हत्या कर दी थी। मामले की गहन जांच करते हुए पुलिस ने परिजन और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और चार्जशीट बृहस्पतिवार को न्यायालय में दाखिल कर दिया है। उन्होंने बताया कि मामले से संबंधित सीसीटीवी फुटेज की पेन ड्राइव और डीबीआर को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) लखनऊ भेजा है। एफएसएल की रिपोर्ट प्राप्त होते ही उसे भी न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया जाएगा।





बेटे की मौत की खबर सुनकर बदहवास हो गया था पिता सुमित

संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजाबाद। डेढ़ वर्षीय मासूम आरव की हत्या की खबर सुनते ही उसके पिता सुमित पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के बाद वह बदायूं से परिजन के साथ शिकोहाबाद के लिए रवाना तो हुआ था, लेकिन ससुराल पक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोपों की जानकारी मिलने पर लौट गया था।
विज्ञापन


बुधवार को आरव के पिता सुमित ने शिकोहाबाद कोतवाली पहुंचकर इंस्पेक्टर से मुलाकात की। सुमित ने बताया कि जिस दिन यह वारदात हुई, उसके कुछ समय बाद ही उसके मामा के माध्यम से उसे बेटे की मौत की सूचना मिली। वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बदायूं से शिकोहाबाद के लिए निकल पड़ा था। रास्ते में घिरोर में रहने वाले रिश्तेदारों से बातचीत के दौरान उसे पता चला कि ससुराल पक्ष के कुछ लोग उस पर भी हत्या करवाने का आरोप लगा रहे हैं। इसी बीच उसके मोबाइल पर घटना का वीडियो भी पहुंच गया। वीडियो देखकर वह घबरा गया। इसी कारण वह शिकोहाबाद पहुंचे बिना ही वापस बदायूं लौट गया। सुमित ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी के बीच समझौते के प्रयास भी चल रहे थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच में यह तथ्य सामने आया है कि मासूम आरव की हत्या में उसके पिता सुमित की कोई भूमिका नहीं पाई गई है। पुलिस ने इस संबंध में अपनी जांच पूरी कर ली है और रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत की जा रही है।






बैग में कपड़े लेकर आया था विराज, भागते समय छोड़ गया बड़ा सबूत

फिरोजाबाद। रति से शादी करने का भूत विराज के सिर पर कुछ इस कदर सवार था कि हत्याकांड वाले दिन वह अपने साथ बैग में घर से अपने कपड़े लेकर पूरी तैयारी में आया था। जिसे वह हड़बड़ाहट में यादव कॉलोनी में ही छोड़कर भाग गया। शिकोहाबाद पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के बैग को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

थाना अरांव के गांव बामई की रहने वाली मासूम आरव की मां रति से विराज पाठक शादी करना चाहता था। वह रति के परिवार के साथ भी वह पूरी तरह घुलमिल गया था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि विराज हत्याकांड वाले दिन पूरी योजना बनाकर आया था। वह अपने घर से एक बैग लेकर आया था, जिसमें उसके पैंट-शर्ट के अलावा अन्य कपड़े तथा जरूरत का सामान रखा हुआ था। वह हत्याकांड वाले दिन रति को उसके पति के खिलाफ केस करवाने के बाद रति के साथ शादी का ख्वाब देख रहा था, लेकिन जब उसने आरव को यादव कॉलोनी में देखा, तो उसने उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। पुलिस का दावा है कि वह पहले तो तमंचे से गोली मारना चाहता था, लेकिन आवाज होने के डर से उसने पहली बार कुछ इस तरह से मासूम को सड़क पर फेंका, जैसे कि वह गिर गया हो। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि इस बैग को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। जिसे न्यायालय में प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें