फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हनुमान टीला पर 23 व 24 जून को लगेगा गंगा दशहरा मेला

Thu, 04 Jun 2026 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यमुना किनारे स्थित सिद्ध क्षेत्र अति प्राचीन श्रीमहादेव मंदिर, हनुमान टीला पर गंगा दशहरा पर्व पर दो दिवसीय भव्य मेले का आयोजन 23 एवं 24 जून को किया जाएगा। मेले को भव्य रूप देने के लिए हरिओम यादव बोटा चौधरी की अध्यक्षता और पीके पाराशर व सुभाष यादव की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें मंदिर कमेटी के सचिव हरिशंकर तिवारी एवं अध्यक्ष राकेश तिवारी के निर्देश पर वर्ष 2026-27 के लिए नई मेला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन



नई कार्यकारिणी में रजनीश वर्मा उर्फ राजू को मेला कमेटी का अध्यक्ष व संयोजक और विश्वनाथ शर्मा को मेला व्यवस्थापक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही कमेटी में राजकुमार यादव, सचिन पंडित, सुभाष यादव, महेश उपाध्याय को शामिल किया गया है, जबकि योगेश दिवाकर को संरक्षिका बनाया गया है। मंदिर के महंत पंकज शर्मा ने बताया कि मेले के दौरान सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहेंगी। बैठक में मुख्य रूप से प्रशांत तिवारी, मनीष यादव, प्रमोद यादव, वेदप्रकाश निमेश, विनोद पचौरी, राहुल यादव, मोहित राठौर, कन्हैया यादव, मयंक गोयल बिट्टू, सुशील यादव, दीपक शर्मा और सौरभ तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें