फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सुहागनगरी में लापरवाही के चलते हवा की गुणवत्ता हो रही खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में रविवार को सुबह हवा की गुणवत्ता फिर खराब दिखाई दी। एक्यूआई 180 तक पहुंच गया। इसका बड़ा कारण सुबह छाने वाले धुंध के साथ श्रमिक तबके के द्वारा जलाए जाने वाला कूड़ा करकट के साथ ही खुले में फैली निर्माण सामग्री भी है। इतना ही नहीं निर्माण कार्यस्थलों पर अपशिष्टों की रोकथाम के उपायों का अभाव दिखाई दिया है। जिम्मेदारों के द्वारा इसमें सख्ती बरतनी होगी। सुहागनगरी की हवा की गुणवत्ता सुधारने को नगर निगम, पीसीबी के द्वारा प्रयास तो किए जा रहे है। लेकिन यह नाकाफी साबित हो रहे हैं। आम जन, कार्यदायी संस्थाओं के ठेकेदारों और निर्माण सामग्री की बिक्री करने वालों के द्वारा बरती जा रही लापरवाही में सुधार होता दिखाई नहीं दे रहा है। इसकी बानिगी रविवार को दिखाई दी। शहर के जलेसर रोड ककरऊ चौराहे के आसपास, बंबा चौराहा के रोड के किनारे, आसफाबाद क्षेत्र में सड़क सहारे निर्माण सामग्री (कच्ची गिट्टी, मौरंग और यमुना बालू) खुले में पसरी दिखाई दी। इसके साथ ही गोपाल आश्रम एवं गांधी पार्क स्थित खुले स्थान पर कूडा सुलगते हुए दिखाई दिया। इस तरह की लापरवाही के कारण सुबह के वक्त कांच नगरी में हवा की गुणवत्ता काफी खराब स्थिति 180 एक्यूआई दर्ज की गई। हालांकि शाम को गुणवत्ता में सुधार होता दिखाई दिया। बढ़ता प्रदूषण
विज्ञापन


निर्माण कार्य स्थलों पर नहीं दिख रोकथाम के उपाय-
नगर आयुक्त रिषीराज ने बीते बृहस्पतिवार को निगम ठेकेदारों की बैठक बुलाई।उन्होंने हवा में घुलनशील निर्माण अपशिष्टों की रोकथाम को सभी किस्म के छोटे-बड़े कार्यस्थलों पर हर पर्दा व पानी का छिड़काव कराने की हिदायत दी। लेकिन इसके बाद भी निर्माण कार्य को कराने वाले ठेकेदारों ने सुधार नहीं किया। हालात जस की तस है।

शाम को स्थिति में हुआ सुधार-
रविवार सुबह करीब 11:30 बजे कांच नगरी में एक्यूआई 180 रिकार्ड किया गया। लेकिन शाम होते-होते हवा की गुणवत्ता में सुधार होता दिखाई दिया। शाम करीब छह बजे एक्यूआई 62 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


- निर्माण अपशिष्टों पर अंकुश लगाने के लिये कार्यदायी संस्थाओं को कार्य स्थल पर हरा पर्दा लगाने के निर्देश दिये हैं। खुले में निर्माण सामग्री फैलाने वालों को चिहिंत करने के साथ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

राजेंद्र प्रसाद क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड फिरोजाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें