फिरोजाबाद। शहर में बिगड़ रही यातायात व्यवस्था में सुधार लाने को एसएसपी सौरभ दीक्षित ने अधीनस्थों के साथ मंथन किया। शहर के प्रबुद्धजनों से भी राय ली। जाम का बड़ा द्वारा ई-रिक्शा को बताए जाने पर एसएसपी ने चालकों का सत्यापन कराने के साथ रूटवार कलर कोडिंग कराए जाने का निर्णय लिया है। अगले एक पखवाड़े में इस बार काम शुरू हो जाएगा।ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए यातायात पुलिस ई-रिक्शा के लिए अब नए सिरे से रूट और कलर कोडिंग तय करेगी। पुरानी व्यवस्था और मौजूदा स्थिति का अध्ययन करने के बाद यह निर्णय लिया जाएगा। शहर के अलग-अलग रूटों और चौराहों पर ऑटो, ई-रिक्शा समेत अन्य वाहनों के दबाव को भी परखा जाएगा। इस दिशा में काम जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। एसपी सिटी कार्यालय पर एसएसपी साैरभ दीक्षित ने शहर के प्रमुख लोगों के साथ अधीनस्थों के साथ बैठक कर शहर को जाम मुक्त बनाने पर चर्चा की। इसमें ई-रिक्शाओं का संचालन मनमाने ढंग से होने की बात सामने आई। एसएसपी ने नई कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। इसके तहत सभी ई-रिक्शाओं का सत्यापन पर्याप्त दस्तावेजों के आधार पर कराया जाएगा। इसके बाद सभी ई-रिक्शा को यातायात पुलिस उनके रूट तय करेगी। एक पखवाड़े के अंदर इस कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद इसे लागू किया जाएगा।
वर्जन
शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए ई-रिक्शाओं का कलर कोडिंग के हिसाब से संचालन कराने की प्लानिंग की गई है। जिसकी कार्यायोजना पर मंथन के साथ ही इसका निर्धारण करने के साथ तय किया जाएगा।
- रविशंकर प्रसाद, एसपी सिटी फिरोजाबाद।