फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शाहदरा फ्लाईओवर पर दिवाली की रात (बृहस्पतिवार) को भीषण हादसे में दो युवकों की जान चली गई। दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार किशोर व युवक फ्लाईओवर से करीब 25 फुट नीचे जाकर गिरे। दोनों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा रात करीब 10 बजे हुआ। फिरोजाबाद के बिहारी नगर, थाना उत्तर निवासी सोनू (30) रामबाग में मिष्ठान्न भंडार पर हलवाई का काम करते थे। वह टूंडला के अपने साथी जीतू के साथ बाइक से घर लौटने के लिए निकले थे। दूसरी बाइक पर ट्रांस यमुना कॉलोनी फेज-एक के तीन किशोर रुद्र ठाकुर, युग और शौैर्य सवार थे।
विज्ञापन

शाहदरा फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार दोनों बाइक आपस में टकरा गईं। भीषण के टक्कर से पीछे बैठा युग फ्लाईओवर से 25 फीट नीचे गिर गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस घायल सोनू, रूद्र और यश को अस्पताल लेकर गई। चिकित्सकों ने सोनू को भी म़ृत घोषित कर दिया। हादसे से दोनों परिवारों में हाहाकार मच गया।
बी-ब्लाक ट्रांस यमुना के 16 वर्षीय युग के परिजन ने बताया कि वह दसवीं का छात्र था। दिवाली पूजन के बाद रात में अपने मित्र के पास जाने को कहकर घर से निकला था। इंस्पेक्टर ट्रांस यमुना ने बताया घायल यश,रूद्र और जीतू की हालत डाक्टरों ने खतरे से बाहर बताई है। हादसा बाइक टकराने से होना बताया गया है।
विज्ञापन


मिठाई की प्रतीक्षा कर रहे थे बच्चे
आगरा। फिरोजाबाद के सोनू के परिवार में पत्नी पूजा, बेटा आर्यन (8)और डुग्गु (6) हैं। सोनू पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। हादसे में बेटे को गंवाने पर पिता चंद्रप्रकाश का बुरा हाल था। सोनू दोनों बच्चों से दिवाली पर मिठाई लेकर आने की कह गए थे। दोनों बेटे पिता के घर लौटने की प्रतीक्षा कर रहे थे। मगर, घर पर सोनू की जगह उनकी मौत की खबर पहुंची तो पत्नी बेहोश हो गईं।

परिजन बाेले अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
पुलिस का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा बाइकों की आपस में भिड़ंत के चलते हुआ। मगर, युग और सोनू के परिजन का कहना है कि फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग गया, क्योंकि बाइकों में टक्कर होती तो वह इतनी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त नहीं होतीं। वाहन टक्कर मारकर भागा है। पुलिस को वाहन चालक की तलाश करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें