फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े फीरोजाबाद हाईवे पर 9.35 लाख की लूट

Mon, 01 Feb 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद हाईवे पर पेट्रोल पंप और ग्लास फैक्ट्री से कैश लेकर जा रहे दो कर्मचारियों से बदमाश क्रिकेट के बल्ले से प्रहार और तमंचा दिखाकर 9.35 लाख रुपये की नकदी लूट ले गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र की नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। कैश ले जाने वाली कंपनी के कर्मचारी ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी है।
विज्ञापन

 फीरोजाबाद हाईवे स्थित राजा का ताल निवासी उमाशंकर मिश्र पुत्र जितेंद्र शंकर मिश्र का भगवती सीएनजी पेट्रोल पंप और चंद्रा ग्लास इंडस्ट्रीज है। मिश्र ने कैश लाने ले जाने के लिए के रेडिएंट कैश मैनेजमेंट से अनुबंध किया है। सोमवार को पेट्रोल पंप का 9.35 लाख रुपये लेकर रेडिएंट कैश मैनेजमेंट के दो कर्मचारी भुवनेश और अजय कुमार फीरोजाबाद के लिए बाइक से निकले थे। हाईवे पर पहुंचते ही पहले से खड़े एक बदमाश ने क्रिकेट के बल्ले से उन पर प्रहार कर दिया।  बाइक सवार दोनों कर्मचारी कुछ समझ पाते उससे पूर्व ही बाइक पर खड़े दो अन्य बदमाशों ने तमंचा दिखाते हुए कर्मचारियों ने कैश से भरा बैग लूट लिया तथा फीरोजाबाद की ओर भाग गए। कर्मचारियों ने शोर मचाते हुए पेट्रोल पंप पर घटना की जानकारी दी। कर्मचारियों की सूचना पर पंप स्वामी ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। थाना पुलिस के साथ ही सीओ प्रेमप्रकाश यादव मौके पर पहुंच गए और जिले में रेंज स्कीम लागू कर पुलिस चेकिंग कराई गई लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। वहीं सूचना पर एसपी अशोक कुमार शर्मा भी पहुंच गये। उन्होंने बदमाशों की तलाश के लिए सीओ प्रेमप्रकाश यादव को कमान सौंपी है। रेडिएंट कैश मैनेजमेंट के कर्मचारी भुवनेश ने बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी है।   

पेट्रोल पंप से कैश ले जाते समय साल भर पहले भी हुई थी लूट
टूंडला (ब्यूरो)। भगवती सीएनजी पेट्रोल पंप के कैश लुटने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व विगत 19 जनवरी 2015 को भी बाइक सवार बदमाशों ने 2.77 लाख की लूट की थी। दिनदाहाड़े हुई लूट से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन


 बाइकर्स गैंग की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। बदमाशों को पकड़ने के लिए दो टीमें गठित कर दी गई हैं। दो टीमें बदमाशों की तलाश कर रहीं हैं। घटना में महत्वपूर्ण जानकारियां मिली है, जल्द ही बदमाश पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

प्रेमप्रकाश यादव
पुलिस क्षेत्राधिकारी, टूंडला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें